International Women's Day: क्या है इस साल की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम? पढ़ें दिलचस्प इतिहास

International women's day: हर साल दुनिया में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। महिला चाहे गृहिणी हो, शिक्षक हो, इंजीनियर हो या फिर कोई अर्थशास्त्री। अपने अटूट उत्साह और दृढ़ संकल्प और साहस के माध्यम से वे दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में योगदान देती हैं। इसलिए ये दिन उन चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी समर्पित है जिनका महिलाओं को अभी भी सामना करना पड़ता है, जैसे कि लैंगिक असमानता, भेदभाव और हिंसा।

इस बार की थीम है- इंस्पायर इन्क्लूजन। जब हम दूसरों को महिलाओं के वेल्यू समझाने के लिए प्रेरित करते हैं तो इसी को इंस्पायर इन्क्लूजन कहा जाता है। ऐसा करने वाला कोई अकेला शख्स, खुद एक महिला या कोई भी हो सकता है। एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए महिलाओं की वेल्यू को समझना बेहद जरूरी है।

International women s day

अब अगर बात करें महिला दिवस के इतिहास की तो इस दिन को मनाने का श्रेय अमेरिका और यूरोप की आंदोलनजीवी महिलाओं को जाता है। इस आंदोलन में महिलाओं को काम करने के घंटों में कमी, काम करने पर अच्छी सैलरी और वोट डालने के अधिकार की मांग हो रही थी। ये आंदोलन आज से 116 साल पहले 1908 में किया गया था।

अब बात करें अगर वुमन डे 8 मार्च को ही मनाने की तो इसके पीछे की खास वजह है कि इसी दिन अमेरिका के महिलाओं ने अपने अधिकारों की लड़ाई शुरू की थी। इसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन को महिला दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान कर लिया। इसके बाद यूरोप की महिलाओं ने बाद में 8 मार्च को रैलियां निकालीं। आगे चलकर 8 मार्च का दिन दुनियाभर में महिलाओं के सामूहिक संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+