Womens Day: Google ने 'नारी शक्ति' को किया सलाम, महिला दिवस पर बनाया खास Doodle
Womens Day: आज पूरे विश्व के साथ गूगल भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का जश्न मना रहा है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में दूरदर्शी महिलाओं की उपलब्धियों को एक विशेष डूडल के साथ सम्मानित कर रहा है।
आज Google के होमपेज पर दिखाई देने वाली कलाकृति "अंतरिक्ष अन्वेषण में क्रांति लाने वाली, प्राचीन खोजों को उजागर करने वाली और लैब रिसर्च में अग्रणी महिलाओं के अभूतपूर्व योगदान" को उजागर करती है, जिसने फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी की समझ को आसान किया।

Womens Day: STEM क्षेत्र की महिलाओं का डूडल
गूगल ने कहा, "यह डूडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाता है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1975 में इस अवकाश को मान्यता दी थी ताकि यह दर्शाया जा सके कि दुनिया भर में महिलाओं का योगदान कितना महत्वपूर्ण है।"गूगल के संदेश में की गई प्रगति को स्वीकार करते हुए यह आंकड़ा भी शामिल था कि वैश्विक STEM क्षेत्र में महिलाएं अभी भी केवल 29% की भागीदारी रखती हैं।
प्रौद्योगिकी दिग्गज ने कहा , "उनका काम लैंगिक समानता की दिशा में चल रही प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है, फिर भी STEM उन क्षेत्रों में से एक है जहां अभी भी बहुत कम आंकड़ा है। "
Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
1975 में संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। तब से आज तक संयुक्त राष्ट्र के इस आयोजन को दुनिया भर के देशों ने अपनाया और महिलाओं को समर्पित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं द्वारा हासिल की गई सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है।यह लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने और लैंगिक समानता हासिल करने के प्रयासों को प्रेरित करने का एक अवसर है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम है 'Accelerate Action' यानी 'कार्रवाई में तेजी लाना' जो महिलाओं की उन्नति पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाली रणनीतियों, संसाधनों और गतिविधियों को मान्यता देने तथा समर्थन देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए विश्वव्यापी आह्वान है।
Womens Day: क्या है गूगल का डूडल?
गूगल डूडल एक थीमेटीक सिम्बल है जिसे सर्च इंजन अपने होमपेज पर विशेष अवसरों को चिह्नित करने के लिए करता है। गूगल ने प्रमुख लोगों, उनकी उपलब्धियों और अन्य चीजों का जश्न मनाने के लिए भी डूडल का उपयोग किया है।
पहला Google डूडल 1998 में गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा लोगों को यह बताने के लिए बनाया गया था कि वे बर्निंग मैन के लिए ऑफिस से बाहर होंगे।
2000 में, Google ने फ्रांस में बैस्टिल दिवस मनाने के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय डूडल लॉन्च किया। पहला इंटरैक्टिव गेम डूडल 21 मई, 2010 को लोकप्रिय गेम, पैक-मैन की 30वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए लॉन्च किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications