चंडीगढ़: आधी रात को सड़कों पर उतरकर लड़कियां यूं कर रही है वर्णिका को सपोर्ट
चंडीगढ़। जब से चंडीगढ़ में भाजपा नेता सुभाष बराला के बेटे पर एक आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़खानी का आरोप लगा है, तभी से यह मामला सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रेंड कर रहा है। इस मामले पर भले ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बटां हुआ हो लेकिन ट्विटर पर देश की महिलाओं ने बीजेपी नेता रामवीर भट्टी के बयान पर जोरदार ढंग से मोर्चा खोल रखा है।

बीजेपी के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने चंडीगढ़ घटना पर पीड़िता पर ही सवाल उठाते हुए पूछा था कि उनको क्या ज़रूरत थी की वह आधी रात को चंडीगढ़ की सड़को पर घूमने के लिए निकल पड़ीं। भट्टी ने यह भी कहा कि मां-बाप को अपने बच्चो को रात में घर के बाहर निकलने से रोकना चाहिए।
Recommended Video

बीजेपी नेता के इस बयान के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से देर रात तक लड़कियां ट्विटर पर अपनी फोटो अपलोड कर रही है। देर रात तक ट्विटर पर #AintNoCinderella ट्रेंड करता रहा, जिसमें लड़कियां अपने घरों से बाहर निकलकर फोटो अपलोड कर बीजेपी नेता द्वारा दिए गए बयान का जबरदस्त ढंग से विरोध कर रही है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस कैंपेन में कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी देर रात फोटो अपलोड कर कहा, '12am हुए है और मैं घर से बाहर हूं। इसका मतलब यह तो नहीं कि मेरा साथ रेप, छेड़खानी हो जाए। मेरी इज्जत मेरा अधिकार 24x7 #AintNoCinderella'












Click it and Unblock the Notifications