Women Reservation: महिला आरक्षण पर राहुल गांधी ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग की है और इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आए, हमारी कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन करेगी।

सोनिया गांधी भी लिख चुकी हैं मोदी को चिट्ठी
आपको बता दें कि राहुल गांधी से पहले उनकी मां और यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने भी सितंबर 2017 में पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि आपकी सरकार के पास लोकसभा में बहुमत है और आप महिला आरक्षण बिल को पास कराएं, कांग्रेस पार्टी समर्थन करेगी।
मालूम हो कि महिला आरक्षण बिल के तहत संसद और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव है।
राजनीति या और कुछ
आपको बता दें कि पूर्वांचल दौरे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था कि शायद ये मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है क्योंकि ये पार्टी तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं का साथ नहीं दे रही है, क्या ये महिलाओं का भला नहीं चाहती है, जिसके बाद ये खबर आई है कि राहुल गांधी महिला आरक्षण को लाने की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरु हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications