Parliament: 'सुप्रिया सुले खाना बनाओ, देश कोई और चला लेगा', NCP सांसद ने बीजेपी पर किया पलटवार

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में चर्चा हो रही। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक हर दल इसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने तो इसे राजीव गांधी का सपना बताया, साथ ही इसमें ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की। जिस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया। बाद में सदन में बोलते हुए एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी बीजेपी पर सवाल उठाए।

सुप्रिय सुले ने कहा कि आज निशिकांत दुबे ने सदन में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन उन लोगों के साथ है, जो महिलाओं को नीचा दिखाते हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक बातें करते हैं, लेकिन ये आरोप गलत है। ऐसा बीजेपी के नेता करते हैं।

Nishikant Dubey Supriya Sule

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष ने मेरा अपमान किया था। उन्होंने ऑन रिकॉर्ड टेलीविजन पर कहा था कि सुप्रिया सुले घर जाओ, खाना बनाओ, देश कोई और चला लेगा। हम लोग देश चला लेंगे। ये बीजेपी के लोगों की मानसिकता है।

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?
दुबे ने कहा कि कांग्रेस वाले इस आरक्षण को लॉलीपॉप समझते रहे। उन्होंने इस बिल को घुमाए रखा। आज जब सरकार बिल ला रही, तो विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे। वो महिलाओं के आवाज को दबाने का काम कर रहे। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A को घमंडिया गठबंधन कहा।

सोनिया गांधी ने क्या-क्या कहा?
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी बिल को तुरंत लागू करने की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं कितना इंतजार करें। इसको तुरंत लागू किया जाए। ये राजीव गांधी का सपना था, जो सच होने जा रहा। इस पर दुबे ने कहा कि जनगणना के बाद 2026 में परिसीमन होगा। इसके बाद आरक्षण की रूपरेखा तैयार होगी। क्या विपक्ष चाहता है कि इसे तुरंत लागू कर दें, ताकि मामला सुप्रीम कोर्ट जाए और ये बिल रिजेक्ट हो जाए। क्या विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं को आरक्षण मिले?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+