राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल हुआ पास, पक्ष में 215 तो विरोध में पड़े 0 वोट

लोकसभा से पास होने के बाद अब महिला आरक्षण बिल आज यानी 21 सितंबर को राज्यसभा से भी पास हो गया है। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला। इसके साथ ही दोनों सदनों से यह ऐतिहासिक बिल पास हो गया है। वहीं बिल के पास होती ही राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बधाई दी और कहा कि यह महज एक संयोग ही है कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसके बाद पीएम मोदी ने भी दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

यह विधेयक देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा करेगा: पीएम मोदी
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि संसद द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित होने से देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह विधेयक देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा करेगा। सभी सदस्यों और राजनीतिक दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और 'नारी शक्ति' को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइए हम देश को एक मजबूत संदेश दें।

Women Reservation Bill passes in Rajya Sabha

राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच ने इसे पास करवाने में मदद की: पीएम
नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिल रहा है ऐसा नहीं है बल्कि इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है।

बुधवार को लोकसभा में पास हुआ था यह बिल
बता दें कि इससे पहले बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित किया गया था। बिल के पक्ष में 454 मत पड़े थे जबकि ओवैसी की पार्टी के दो सांसदों ने इसके विरोध में वोट दिया। संसद की नई इमारत में कार्यवाही मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+