गुरदासपुर की दो बहनों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, डूबी नहीं, ऐशो-आराम के लिए गईं मुंबई

लापता लड़कियों की बहन सोफिया ने बताया कि वह दोनों बहनें नहर में नहीं गिरी बल्कि मुंबई में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के मकसद से किसी के साथ चलीं गई हैं और घर वालो से बचने के लिए उन्होंने यह ड्रामा किया था

नई दिल्ली। गुरदासपुर के काहनूवान में दो बहनों के सेल्फी लेने के चक्कर में डुबने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने जब सोफिया नाम की लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला है कि वो दोनों बहने डूबी नहीं है बल्कि अपनी ईच्छा से गाड़ी में बैठकर किसी के साथ चली गईं हैं।

गुरदासपुर की दो बहनों के बारे में चौकाने वाला खुलासा, डूबी नहीं ऐशो-आराम के लिए गईं मुंबई

लापता लड़कियों की बहन सोफिया ने बताया कि वह दोनों बहनें नहर में नहीं गिरी बल्कि मुंबई में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के मकसद से किसी के साथ चलीं गई हैं और घर वालो से बचने के लिए उन्होंने यह ड्रामा किया था वहीं पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि वो दोनों लड़किया क्यों और कहां गई हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए डी एस पी प्रहलाद सिंह ने कई टीमें बनाई गई हैं और जैसे ही लड़कियों के बारे में कोई सुराग मिलता है केस दर्ज किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि सोफिया इस मामले में इकलौती गवाह है जो अपना स्टेटमेंट बार-बार बदल रही है। वहीं डीएसपी ने बताया कि ये जानने की कोशिश की जा रही है कि दोनों लड़कियां किसकी गाड़ी में बैठ कर गईं हैं, और कहां गयी हैं। डीएसपी का कहना है की जो भी मामले की जांच में सामने आएगा उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि दो गायब लड़कियों में से लवप्रीत बीए की छात्रा है वहीं दूसरी लड़की निशा 12वीं में है। गुरदासपुर के कस्बा काहनूवान में बीते दिन सेल्फी लेने के चक्कर में दो बहनें निशा और लवप्रीत के नहर में बह जाने का मामला सामने आया था दोनों बहनों की तलाश के लिए जिला प्रशासन और आर्मी की तरफ से नहर के पानी को बंद करवाने के बाद कई घंटों तक दोनों लड़कियों की तलाश की गई लेकिन दोनों बहनों का कुछ पता नहीं चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+