मुंबई में आरपीएफ जवानों की बदौलत ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बची महिला
शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल की मुस्तैदी और चौकन्ना रहने के कारण महाराष्ट्र के मुंबई शहर के थाने रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया।
नई दिल्ली। भारत में लगभग हर रोज रेल हादसे होते रहते हैं। इनमें से ज्यादातर हादसे यात्रियों की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण होते हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल के सकारात्मक प्रयासों के कारण इन हादसों में कमी आई है। शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल की मुस्तैदी और चौकन्ना रहने के कारण महाराष्ट्र के मुंबई शहर के थाने रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया।
Recommended Video

आरपीएक के जवानों ने एक महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। यह घटना शनिवार 9 जनवरी की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई आरपीएफ जवानों को सलाम कर रहा है। यह वीडियो मुंबई के थाणे रेलवे प्लैटफॉर्म का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि प्लैटफॉर्म पर लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और उनके सामने से एक ट्रेन गुजर रही है।
इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया विमान क्रैश: दुर्घटना स्थल पर मिले बॉडी पार्ट्स, समुद्र से निकाले जा रहे हैं मलबा, 62 लोग थे सवार
तभी अचानक एक महिला उस चलती ट्रेन के बिल्कुल नजदीक से गुजरती है। महिला ट्रेन की चपेट में आने ही वाली होती है कि प्लैटफॉर्म पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवान और एक नागरिक महिला का हाथ पकड़कर उसे ट्रेन के नीचे आने से बचा लेते हैं और अंतत: जवानों की समझदारी और चौकन्नेपन के कारण एक महिला की जान बच जाती है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन जवानों को सलाम कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को अभी तक 857 लाइक्स मिल चुके है और इसे 129 बार रीट्वीट किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications