रोड शो के दौरान सनी देओल के ट्रक पर चढ़ी महिला, किया 'KISS', देखें तस्वीरें
Recommended Video
चंडीगढ़। इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ( Sunny Deol) जोर-शोर से चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वो भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, बुधवार को उन्होंने बटाला में रोश शो निकाला, इस रोड शो के दौरान काफी संख्या में लोग एकत्र थे, अपने जांबाज हीरो की एक झलक देखने को लोगों में गजब की उत्सुकता देखी गई लेकिन इस रोड शो के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसकी कल्पना सनी ने सपने में भी नहीं की होगी।

महिला ने सनी को Kiss
असल में रोड-शो के दौरान एक महिला सनी की गाड़ी पर चढ़ गई, सबको लगा कि वो सनी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए गाड़ी पर चढ़ रही है, सनी ने खुद उसे गाड़ी में ऊपर चढ़ने में मदद की लेकिन उसके बाद उस महिला ने जो किया वो हैरान कर देने वाला था।

सनी ने ही की थी महिला की गाड़ी चढ़ने में मदद लेकिन
महिला ने पहले सनी देओल को गले लगाया और उसके बाद उनके गाल पर किस किया और इसके बाद वो मुस्कुराते हुए गाड़ी से नीचे उतर आई,महिला की इस हरकत से सभी हैरान थे तो वहीं सनी का चेहरा शर्म से लाल हो गया था। वो महिला इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत चर्चित हैं, लोग उस महिला की हिम्मत की दाद दे रहे हैं और फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं।
सनी का रोड-शो विवादों में
आपको बता दें कि वैसे इससे पहले सनी का प्रयागराज का रोड शो विवादों में फंस गया था, दरअसल सनी देओल (Sunny Deol) ने फूलपुर लोकसभा सीट के लिए रोड-शो किया था लेकिन इस रोड शो से पहले सनी की तबीयत थोड़ी खराब हो गई थी।
सनी पर लगा ये आरोप
जिसकी वजह से रोड-शो को कैंसिल कर दिया गया था लेकिन बाद में जब-जब रोड शो कराया गया तो निर्धारित रूट के बजाय रास्ते में रूट को बदल दिया गया। जिस पर शहर दक्षिणी फ्लाइंग स्क्वॉड टीम प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, टीम का कहना है कि सनी ने अचार संहिता का उल्लंघन किया है।
देश को मोदी जैसे लीडर की जरूरत: सनी
भाजपा ज्वाइन करके पंजाब के गुरदासपुर सीट से चुनावी अखाड़े में उतरे सनी देओल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वो जनसेवा के लिए ही राजनीति में उतरे हैं, वो पीएम मोदी से खासा प्रभावित हैं और इसी कारण उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है, देश को इस वक्त मोदी जैसे लीडर की जरूरत है, जो कि भारत को विकास के पथ पर ले जाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।












Click it and Unblock the Notifications