सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बुजुर्ग कपल का दिल छूने वाला Video,लोगों ने बताया -'अमर प्रेम'

नई दिल्ली, 20 सितंबर। इश्क के बारे में हमारे कवियों और शायरों ने बहुत सारी बातें लिखी हैं, कोई इसे रब की इबादत कहता है तो किसी को ये कुदरत का नायाब तोहफा लगता है। लेकिन इंटरनेट युग में प्यार और इश्क की जगह अफेयर की बातें होती हैं, जिनकी उम्र अक्सर लंबी नहीं होती हैं। ना तो लोगों को आज किताबों में रखे हुए सूखे फूल मिलते हैं और ना ही किसी के पास पुराना रूमाल मिलता है इसी वजह से अक्सर घरों में बड़े लोगों के मुंह से कहते हुए सुना जाता है कि 'तुमलोग क्या जानो कि मोहब्बत क्या होती है?'

'एक प्यार का नगमा है'

'एक प्यार का नगमा है'

इसी बात को समझाने की पूरी कोशिश की है महिला आईएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने, जिन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, 'जिसमें एक बुजुर्ग महिला बड़े प्यार से अपने पति को खाना खिला रही है और दोनों साथ में फर्श पर बैठकर खाना खा रहे हैं। साथ ही में बैकग्राउंड में 'एक प्यार का नगमा है' गीत बज रहा है।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

इस वीडियो को ट्वीट करते हुए आईएस डॉ. मिश्रा ने कैप्शन लिखा है कि 'कोई पूछे कि प्यार क्या होता है तो बता देना प्यार इस उम्र में और यह होता है' ये दिल छू लेने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

'जब तक सांस है तब तक साथ है सांस छूटी तो साथ छूटा'

एक यूजर ने लिखा है कि 'असली प्यार यह है वृद्ध माता के द्वारा वृद्ध पिता को प्रेम से कराया गया भोजन'। तो एक यूजर ने लिखा कि 'यही सत्य है', तो किसी ने लिखा कि 'जब तक सांस है तब तक साथ है सांस छूटी तो साथ छूटा।' यही जीवन का सत्य है' तो किसी ने इसे 'अमर प्रेम' कहा है।

कृषि और किसान कल्याण की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी

कृषि और किसान कल्याण की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली डॉ सुमिता मिश्रा IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में वह हरियाणा कृषि और किसान कल्याण की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की चेयरमैन हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर हार्टटचिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं और इस वजह से भी वो काफी चर्चित रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+