लड़कियों ने लहराया परचम, UPSC के टॉप 5 में 4 लड़कियां
नयी दिल्ली। साल 2014 में आयोजित की गई संघ लोकसेवा आयोग के परीक्षा परिणाम की घोषणा आज कर दी गई हैं। परीक्षा परिणाम आने के साथ ही देश की बेटियों ने साबित कर दिया है कि वास्तिव में गौरव है। इस बार टॉप 5 कैंडिडेट्स में से 4 लड़कियां हैं।

यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट के मुताबिक इस बार 1236 उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हुए हैं। टॉप 5 में 4 लड़किया हैं। ईरा सिंघल ने पहला रैंक हासिल किया है, जबकि रेनु राज को दूसरा स्थान मिला है। वहीं निधि गुप्ता तो तीसरा और वंदना राव को चौथा स्थान मिला है। जबकि पांचवें स्थान पर सुभाष भगत हैं।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि यूपीएससी ने इंटरव्यू की क्लोजिंग डेट के चार दिनों में ही फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। गौरतलब है कि पिछले साल 24 अगस्त को देशभर में 59 केंद्रों की 2137 जगहों पर सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications