VIDEO: ट्रेन के नीचे आने से बची महिला, चंद सेकेंड में बची जान
नई दिल्ली। जाको राखे साईंया मार सके न कोय। कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात के दाहोद में इस महिला के साथ।

पटरियों को पार करने की कोशिश में महिला ने सीढ़ी का प्रयोग न कर, वो रेल की पटरी से ही क्रॉस करने लगी।
हालांकि महिला के प्लेटफॉर्म से उतरने पर ट्रेन दिखाई दे रही थी लेकिन उसने उसे नजरअंदाज कर दिया।
और गाड़ी आ गई करीब
महिला ने पटरी पार करने की कोशिश की लेकिन तेज गति में गाड़ी उसके करीब आ गई।
अचानक से वो प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश करने लगी। तब दो लोगों ने उसकी मदद की और वो ट्रेन के नीचे आने से बच गई। तस्वीर में देख सकते हैं दो लोग महिला को ऊपर खींच रहे हैं। घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications