18 साल बड़ी महिला से करना चाहता था शादी, इंकार किया तो बेटी के सामने ही कर दी हत्या
नई दिल्ली। दिल्ली के नागलोई में एक शख्स ने महिला को उसकी ही बेटी के सामने जान से मार दिया। वह महिला से शादी करना चाहता था जिससे इंकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला की उम्र 45 साल थी जबकि शख्स उससे उम्र में 18 साल छोटा था। आरोप की पहचान श्याम यादव के रूप में हुई है।

नागलोई पुलिस को बुधवार को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को आननफानन में पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की पूरी जानकारी मृत महिला की बेटी ने पुलिस को दी। पुलिस ने शख्स को शिव बक्स पार्क से गिरफ्तार कर लिया है। शख्स के घर से वारदार में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी दिल्ली से भागने की फिराक में था।
महिला की बेटी ने पुलिस का बताया का आरोपी उसकी मां के साथ जूते की फैक्टरी में काम करता था और उससे प्यार करने लगा। आरोपी के इरादे भांपकर महिला ने नौकरी भी छोड़ा दी। लेकिन श्याम उसका पीछा करता रहा और बुधवार को उसने महिला का पीछा कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के वक्त महिला का बेटी वहीं खड़ी थी। बता दें कि एक तरफा प्रेम के मामले में ये कोई पहला हत्या का मामला नहीं है। ऐसी हत्याएं पहले भी होती रही हैं। इसके अलावा एसिड अटैक की घटनाएं भी एक तरफा प्यार के चलते कई बार हुई हैं। साथ ही कई बार सनकी प्रेमियों ने लड़की के इंकार पर उसका बलात्कार तक कर डाला।
यह भी पढ़ें- झारखंड: एसपी की हत्या करने वाले 25 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications