VIDEO: प्रेमिका को लेकर भागने के आरोपी को जानवरों की तरह उल्टा लटका कर पीटा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मोरल पुलिसिंग का एक ऐसा है जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यहां एक लड़की को भगाने के आरोपी को जानवरों की तरह उल्टा लटका कर बुरी तरह पीटा गया। इतना ही नहीं, इसके बाद उसे मुर्गा बनाया गया और फिर उपर से डंडे बरसाए गए। बताया जाता है कि युवक एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लड़की के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने बिना किसी को बताए कोर्ट में शादी कर ली थी।

कुछ दिन पहले ही युवक लड़की को लेकर भाग गया। इसके बाद युवती के घरवालों ने लड़के को अगवा कर उसकी बुरी तरह पिटाई की। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, युवती के परिजन फरार बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में शादी कराए जाने के बाद अपनी पत्नी के साथ लापता हुए एक व्यक्ति को हाल में सामने आए दो वीडियो में महिला के रिश्तेदार प्रताड़ित करते दिख रहे हैं। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने बताया कि उन्होंने वीडियो का संज्ञान ले लिया है और युवक का पता लगाने और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications