पंचायत का तुगलकी फरमान: महिला को गधे पर बिठा निर्वस्त्र पूरे गांव में घुमाया
महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजसमंद जिले के गांव थुरावड़ की पंचायत ने महिला की इज्जत को तार-तार करने वाला फरमान सुनाया। पंचायत के फरमान के अनुसार एक महिला का मुंह काला कर उसे नग्नावस्था में गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाने की सजा दी गई। जिसे सुनकर पूरा गांव स्तब्ध रह गयाआदिवासी इलाके की इस पचांयत ने हत्या के मामले में महिला को यह सजा सुनाई थी। महिला पर अपने ही भतीजे की हत्या का आरोप है।
राजमसंद के एसपी ने बताया कि 2 नवंबर को गांव में वर्दी सिंह नाम के शख्स की मौत हो गई थी। गांव वालों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे उसकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया। वर्दी सिंह की पत्नी ने अपनी चाची पर हत्या का शक जताया, जिसके बाद उसने पंचायत में इस बारे में शिकायत की और पंचायत ने यह अजीब फरमान सुनाया।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही गांव के 30 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित महिला के पति ने पुलिस में शिकायत की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications