फ्लाइट में साथ बैठी महिला को गलत तरह छुआ, गिरफ्तार
नई दिल्ली। बेंगलुरू की रहने वाली महिला ने फ्लाइट के भीतर अपने साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है। 25 साल की महिला ने राजीव गांधी एयरपोर्ट पुलिस से दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि गुरुवार को भोपाल से हैदराबाद के लिए फ्लाइट में सवार हुई थी। फ्लाइट के भीतर उसके पास बैठे सहयात्री ने उसे गलत तरह से छुआ।

एयरपोर्ट पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सत्यप्रकाश के तौर पर हुई है, जो महिला के साथ फ्लाइट में सफर कर रहा था। सत्यप्रकाश पर आईपीसी की धारा 354-बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि फ्लाइट में बैठे हुए वो सो गई थी, जब उसकी आंख खुली तो उसने पाया कि बराबर में बैठा यात्री उसको गलत तरह से छू रहा है। उसने तुंरत फ्लाइट अटेंनडेंट से इसकी शिकायत की। फ्लाइट के हैदराबाद में लैंडिग के बाद शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications