'तुम्हारे पति को बचा लूंगा मैं', ऐसे वादे करके महिला से बनाया शारीरिक संबंध
जालंधर। बहरीन में फंसे पति का वापस लाने के लिए महिला एक ट्रैवल एजेंट के झासे में आ गई। ट्रैवल एजेंट ने उसके पति को वापस भारत लाने का वादा किया। उसने महिला से रुपए भी ऐठ और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। अचानक पहुंचे महिला के पति ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उसकी कोई मदद नहीं, जिसके बाद महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मामला होशियारपुर के थाना मॉडल टाउन का है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि कुछ साल पहले उसका पति नौकरी करने बहरीन गया था। वहां पर वह किसी केस में फंस गया और उसे जेल हो गई। पति को छुड़वाने के लिए वह काफी परेशान रहने लगा। इस दौरान सोशल मीडिया पर वह युवराज सिंह के संपर्क में आई। पीड़िता ने बताया कि वह खुद को ट्रैवल एजेंट बताता था। उसने उसे आश्वस्त किया कि वह उसके पति को बहरीन से वापस ले आएगा।
पीड़िका के अनुसार आरोपी ने उसके पति को बहरीन में फंसा देने की धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसने उसे ब्लैकमेल करके सोने की चेन और रुपए भी ऐेंठ लिए। इसी बीच, उसका पति घर लौट आया। बाद में उसे पता चला कि युवराज ने पति को बहरीन से लाने के लिए कुछ किया ही नहीं। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। थाना मॉडल टाऊन के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी एजेंट धारा 376 व 420 के अधीन केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications