बेंगलुरु में स्कूटी चला रही महिला नाले में गिरी, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

बेंगलुरु, सितंबर 11। बेंगलुरु में 23 साल की एक महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त महिला नाले में गिरी उस वक्त वो वहां से स्कूटी पर सवार होकर गुजर रही थी और उसका स्कूटी पर से कंट्रोल खो गया था, जिसके बाद वो नाले में जा गिरी और फिर उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान तारा बदाइक के रूप में हुई है।

bengaluru woman died

कैसे हुआ यह हादसा?

यह घटना बेंगलुरु के एचबीआर लेआउट की ओर जाने वाले अश्वथ नगर मेन रोड के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दो लोग दोपहिया वाहन पर सवार थे, तभी अचानक तारा का संतुलन अपनी स्कूटी पर से बिगड़ गया और वो नाले में जा गिरी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ऐसी ही एक घटना दो दिन पहले यूपी के पीलीभीत में घटी थी, जहां सुनगढ़ी थानाक्षेत्र के नई बस्ती चौराहे पर एक महिला स्कूटी समेत खुले नाले में जा गिरी थी। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर महिला को नाले से बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+