प्रेमी संग हमबिस्‍तर थी नई नवेली बहू, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो किया ये हश्र

नई दिल्‍ली। हरियाणा के भूड़पाड़ा में सोमवार को हुए एक महिला की हत्‍या की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने उसकी बहू के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कुछ दिनों पहले महिला ने उसे बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद उसने उसे गाली देते हुए घर से निकाल दिया था जिसके बाद से वो बदला लेने की फिराक में था। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि सोमवार को उसने जब महिला का कत्‍ल किया तो उससे पहले बलात्‍कार की कोशिश भी की थी। हत्‍या के बाद वह लगातार पुलिस के आसपास मंडराता रहा ताकि उसपर कोई शक न कर सके। पुलिस ने हत्‍या में प्रयोग किए गए चिमटे और सिल-बट्टे बरामद कर लिया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

महिला के बहू से थे अवैध संबंध

महिला के बहू से थे अवैध संबंध

गौरतलब है कि भूड़पाड़ा में सोमवार को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की पड़ताल में हनी गोयल नामक युवक पर शक गहराया। पुलिस ने गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि सवा साल पहले उसने महिला के बेटे की शादी अपनी ससुराल में कराई थी। इसके बाद उसका महिला के घर आना-जाना हो गया। इस बीच महिला की बहू से उसके अवैध संबंध हो गए।

रेप की कोशिश की, कपड़े फाड़ दिए और फिर कर दी हत्‍या

रेप की कोशिश की, कपड़े फाड़ दिए और फिर कर दी हत्‍या

करीब एक सप्ताह पहले महिला ने उसे अपनी बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। उसी दिन से वह हत्या की फिराक में था। सोमवार को महिला के पति और बेटे व बहू घर में नहीं थे। वह घर में अंदर चला गया और अंदर से कुंडी लगा दी।

चाकू से गला रेत दिया

चाकू से गला रेत दिया

महिला के बेडरूम में उससे रेप का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ डाले। विरोध करने पर महिला के सिर पर पहले चिमटे फिर सिलबट्टे वार किए। बेहोश होने के बाद उसने चाकू से गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपित पुलिस के आसपास मंडराता रहा, ताकि कोई उस पर शक न करे। पुलिस ने तथ्यों के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+