सगी बहन को मारी गोली, ब्वॉयफ्रेंड पर रखती थी बुरी नजर!

रजिया ने कई बार अपनी बहन को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद उसने अपनी बहन को ठिकाने लगाने का मन बना लिया।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला ने अपनी ही सगी बहन का कत्ल महज इसलिए कर दिया, क्योंकि बहन की नजर उसके ब्वॉयफ्रेंड पर थी। ये दिल दहला देने वाली घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की है।

delhi police

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में महिला अपना गुनाह कुबूल कर चुकी है। पुलिस अब महिला के प्रेमी को तलाश कर रही है, क्योंकि साजिश में वो भी शामिल था।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रहने वाली आरोपी महिला रजिया (बदला हुआ नाम) का प्रेम प्रंसग वसीम उर्फ रेहान से चल रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन जीनत (बदला हुआ नाम) उसके प्रेमी पर बुरी नजर रखती थी।

रजिया ने कई बार अपनी बहन को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद उसने अपनी बहन को ठिकाने लगाने का मन बना लिया, जिसके लिए उसने पूरी प्लानिंग की।

14 दिसंबर को रजिया ने किसी तरह अपने प्रेमी वसीम की पिस्तौल हासिल की और जानबूझकर जीनत से झगड़ा किया। इस दौरान जीनत ने रजिया के हाथ से पिस्तौल छीनने की कोशिश की लेकिन उसने पिस्तौल चला दी और गोली लगने से जीनत की मौत हो गई।

इसके बाद रजिया ने वसीम के घर जाकर उसे पिस्तौल लौटा दी। शुरूआत में रजिया ने पुलिस को बताया कि दो लोग कई दिनों से उसकी बहन का पीछा कर रहे थे और उन्होंने ही उसकी जान ली है।

पुलिस को जब रजिया पर शक हुआ तो उसने सख्ती से पूछताछ की और रजिया ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को भी उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया है।

पुलिस अब रजिया के प्रेमी और उसके दोस्त आबिद को तलाश रही है। इन दोनों पर हत्या में शामिल होने का शक है। वहीं, रजिया पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+