पति की हत्‍या कर दो दिन तक शव के साथ सोती रही

नई दिल्ली। दिल्ली के पास कापसहेड़ा में एक बहुत ही हैरान करने वाले घटना घटी है, जहां एक औरत ने अपने ही पति की हत्या करने के बाद उसके साथ दो रात तक एक ही कमरे में सोई रही। वहीं, पुलिस ने महिला को हत्या के दोषी में गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने अपने पति की हत्या कर, दो दिन तक लाश के साथ सोती रही
पुलिस के अनुसार, शिल्पी अधिकारी ने अपने पति के हत्या तो कर दी लेकिन उसके बाद उसे पता ही नहीं चला कि इस डेड बॉडी का क्या किया जाए। इस वजह से वो एक ही कमरे में दो दिन तक अपने मृत पति के साथ सोई रही। तीसरे दिन शिल्पी ने अपने पड़ोसियों को बताया कि उनके पति की नेचुरल डेथ हुई है। शिल्पी उसके पति के अंतिम संस्कार के बाद भागने ही वाली थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है।

शिल्पी अधिकारी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वो रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में हाउसकीपिंग का काम करती है। पुलिस के अनुसार, शिल्पी का पति शराब पीने के बाद अक्सर उससे मारपीट करता था। शिल्पी ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने पति की हत्या को अंजाम दिया है, उसने रात में अपने पति को शराब सौंपी और देर रात तक उसे शराब पिलाती रही। फिर देर रात को गला घोंट कर उसने पति की हत्या कर दी। पुलिस इस बात को लेकर हैरान है कि शिल्पी ने 8X10 के कमरे में दो दिन तक लाश के साथ क्या किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+