चैनल मालिक को जिम संचालिका ने हुस्न के जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, मांगे 25 करोड़

अपने हुस्न के जाल में एक न्यूज चैनल मालिक को फंसाकर 25 करोड़ मांगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के साथ उसके सहयोगी विनोद यादव को नोएडा से गिरफ्तार किया, जहां दोनों पैसों की पहली किस्त लेने आए थे।

Honeytrap

नोएडा। अपने हुस्न के जाल में एक न्यूज चैनल मालिक को फंसाकर 25 करोड़ मांगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के साथ उसके सहयोगी विनोद यादव को नोएडा से गिरफ्तार किया, जहां दोनों पैसों की पहली किस्त लेने आए थे। गाजियाबाद का रहने वाला विनोद और देवबंद की परीक्षा इंदिरापुरम में जिम चलाते थे, जहां परीक्षा ने चैनल मालिक को अपने जाल में फंसाया था।

जिम में फंसाया चैनल मालिक को

जिम में फंसाया चैनल मालिक को

चैनल मालिक उमेश कुमार इंदिरापुरम में विनोद और परीक्षा के जिम जाता था। वहां परीक्षा ने उमेश से धीरे-धीरे दोस्ती कर ली। फिर अपने हुस्न के जाल में उमेश को फंसा परीक्षा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद विनोद और परीक्षा उमेश को वीडियो से ब्लैकमेल करने लगे। दोनों ने वीडियो डिलीट करने के लिए उमेश से 25 करोड़ रुपये मांगे।

अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल

अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल

जब उमेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने दिल्ली में उसके खिलाफ बलात्कार का केस कर दिया। विनोद और परीक्षा फिर उमेश पर समझौता कर पैसे देने का दबाव बनाने लगे। इसे तंग आकर उमेश ने पुलिस को सूचना दी। उमेश की शिकायत पर विनोद और परीक्षा पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने प्लान बनाया। उमेश ने विनोद और परीक्षा को नोएडा के सेक्टर-63 में 25 करोड़ की पहली किस्त लेने के लिए बुलाया।

पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

उमेश एक बैग लेकर रेस्टोरेंट में गया, जिसमें ऊपर तो दो लाख के असली नोट थे, लेकिन नीचे सारे पैसे नकली थी। विनोद और परीक्षा पैसे लेने आए तो उमेश ने वो बैग दोनों को थमा दिया। दोनों जैसे ही बैग लेकर बाहर निकले, पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। दोनों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें: इस IPS अफसर की बॉडी पर दिल हार बैठी महिला, मिलने के लिए पंजाब से पहुंची मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+