ऑटो में युवती के साथ दिन दहाड़े छेड़छाड़, ड्राइवर ने दोस्त को साथ बैठाकर की बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली के कल्याणपुरी में एक ऑटो ड्राइवर और उसके साथी ने एक लड़की के साथ दिन दहाड़े छेड़छाड़ की। 24 साल की पीड़ित युवती ने जब शोर मचाया को भीड़ जमा हो गई और दोनों युवक ऑटो छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद लोगों का सारा मामला मालूम हुआ तो उन्होंने ऑटो में जमकर तोड़फोड़ की।

woman got teased by auto driver and his friend in kalyanpuri

पुलिस ने इसको लेकर किडनैपिंग और छेड़छाड़ का मामला दोनों युवकों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के ऑटो को भी जब्त कर लिया है। हालांकि आरोपियों की तालाश अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार को सुबह 10 बजे के आसपास युवति ने कल्याणपुरी से नोएडा जाने के लिए ऑटो लिया।

यहां से लगभग 200 मीटर दूर ड्राइवर ने मंगलम क्रासिंग पर एक और सवारी बैठा ली। युवती ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने कहा कि वह उसे 200 मीटर दूर उतार देगा। युवति ने दोबारा रुकने को कहा तो ड्राइवर ने ऑटो नहीं रोका और दूसरा युवक पीछे युवती के बगल में आकर बैठ गया और युवती से छेड़छाड़ शुरु कर दी। युवती चीखने चिल्लाने लगी तो ड्राइवर ने विनोद नगर फ्लाईओवर पर ऑटो रोका। वो किराया देने लगी तो ड्राइवर ने हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर लोग जमा हुए तो आरोपी भाग निकला।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+