मुजफ्फरनगर: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। युवक के परिजनों का कहना है कि लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है।

क्या है पूरा मामला
घटना मुजफ्फनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव खेडी सूडियान की है। सोमवार की रात सिसौली के युवक शेखर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शेखर कस्बा सिसौली का रहने वाले था और वह सोमवार देर रात सिसौली से सटे गांव खेड़ी सूडियान में गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी खेड़ी सूडियान निवासी रामकुमार की पत्नी बिट्टू से कहासुनी हो गई। रामकुमार पक्ष का आरोप है कि शेखर ने घर में घुसकर बिट्टू से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे रामकुमार व अन्य परिजनों ने शेखर को पीटा। सूचना पर एसओ भौराकलां टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शेखर को सीएचसी शाहपुर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई
मौत की खबर से सिसौली में शेखर पक्ष में आक्रोश फैल गया। तनाव की स्थिति के मद्देनजर दोनों जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि रामकुमार पक्ष छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है, जबकि कुछ लोग इसे लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
