बेटी को जन्म देने पर सास ने बहू को दी होंडा सिटी कार

खुशबू ने एक लड़की को जन्म दिया और प्रेमा देवी ने अपनी पोती के जन्म को सेलिब्रेट करने के लिए एक पार्टी का भी आयोजन किया।

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सास ने अपनी बहू को एक बच्ची को जन्म देने पर उसे होंडा सिटी कार तोहफे में दे दी है। जिस समाज में लड़कियों के पैदा होने की दर में खासी कमी देखी गई है, वहां पर इस सास ने इतिहास बना दिया है।

honda city

इस महिला का नाम है प्रेमा देवी, जो स्वास्थ्य विभाग की एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। उनका मानना है कि लड़कियां लड़कों से अच्छी होती हैं। प्रेमा देवी का बेटा हमीर के जिला मुख्यालय में एक सरकारी अधिकारी है, वहीं दूसरी ओर उसकी बहू खुशबू एक हाउस वाइफ है।

इंडिया संवाद की एक रिपोर्ट के अनुसार, खुशबू ने एक लड़की को जन्म दिया और प्रेमा देवी ने अपनी पोती के जन्म को सेलिब्रेट करने के लिए एक पार्टी का भी आयोजन किया।

पार्टी में ही प्रेमा देवी ने दिवाली के दिन अपनी बहू को एक होंडा सिटी कार गिफ्ट करने का ऐलान कर दिया। अपनी सासू मां के इस ऐलान के बाद खुशबू की आंखों में आंसू आ गए।

प्रेमा देवी ने कहा- भ्रूण हत्या के मामले तभी रुक सकते हैं जब बहू को बेटी की तरह माना जाएगा। कुछ भी हो, लेकिन वह भी तो किसी की बेटी ही है। उन्होंने कहा अगर बहुओं को बेटियों के जैसा माना जाए, तो वह घर में खुशियां लाएंगी।

खुशबू का कहा है कि वह बहुत ही किस्मत वाली हैं जो उन्हें प्रेमा देवी जैसी सास मिली हैं। उनका भी यही मानना है कि सास को एक सास की तरह नहीं, बल्कि अपनी मां की तरह ही मानना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+