महिला को मिली धमकी- 2 करोड़ दो वरना पॉर्न साइट पर जाएंगी तस्वीरें

शरारती तत्वों ने महिला को ईमेल के जरिए धमकी दी है कि अगर उसने 2 करोड़ नहीं दिए तो उसकी तस्वीरें पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी जाएंगी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला को साइबर ठगों ने तस्वीरें पॉर्न वेबसाइट में डालने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपये मांगे। महिला से बिटकॉइन्स के जरिए पैसे देने को कहा गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। जिस ईमेल से धमकी दी गई है वह फिलीपींस से बताया जा रहा है।

woman

जबलपुर के एसपी आशीष ने कहा, 'शरारती तत्वों ने महिला को ईमेल के जरिए धमकी दी है कि अगर उसने 2 करोड़ नहीं दिए तो उसकी तस्वीरें पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। हमें शिकायत मिली है, दोषियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।' सूत्रों के मुताबिक, एक बड़े परिवार से आने वाली महिला इस घटना की वजह से काफी परेशान थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उसको बताया गया था कि उसकी निजी जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया, उसके परिवार और दोस्तों के बीच लीक करने के अलावा पॉर्न साइट पर भी अपलोड कर दी जाएगी, अगर पैसा नहीं दिया गया। धमकी देने वाले ने उसे पैसे चुकाने की डेडलाइन भी दी थी।'

पुलिस ने माना कि इस मामले में जांच करना आसान नहीं होगा। तकनीकी के इस्तेमाल से आरोपी ट्रेस होने से बच सकता है, इससे पुलिस की मुश्किल और बढ़ जाएगी। बिटकॉइन के जरिए पैसे लेने का मतलब यही है कि ट्रेसिंग को और मुश्किल बना देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+