टीचर को अश्लील मैसेज भेजकर छात्र कर रहा था परेशान, फेसबुक का लिया सहारा
मुंबई। नवी मुंबई की एक महिला टीचर अपने पूर्व छात्र की हरकतों से बेहद परेशान है। 8वीं में पढ़ने वाला छात्र लगातार अपनी टीचर को अश्लील मैसेज भेज रहा है। फेसबुक चैट बॉक्स में तो मोबाइल फोन पर वो अपनी पूर्व टीचर को गंदी-गंदी बातें लिखता है, अश्लील चुटकुले भेजता है और अश्लील तस्वीरें भेजकर उसे परेशान करता है।
27 साल की महिला शिक्षिका के मुताबिक वो एक साल पहले पंचगणी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं पढ़ने वाला एक छात्र उन्हें अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। महिला ने नवी मुंबई के कामोठे पुलिस से इस बारे में शिकायत की तो पुलिस ने उसे गणपति विसर्जन के बाद आने को कहकर लौटा दिया। महिला की परेशानी को नरअंदाज करते हुए पुलिस ने मामले की एफआईआर अब तक दर्ज नहीं की है।

पीड़िता शिक्षिका के मुताबिक छात्र उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजता है। वो उसे डांटती है तो वो गाली-गलौज पर उतर जाता है। महिला ने अपनी तरफ से भी लड़के के घरवालों को संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लड़का का नंबर या पता नहीं होने की वजह से वो बेबस हो गई।
परेशान टीचर ने आपत्तिजनक मैसेज के स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पर पोस्ट कर लड़के को सबक सिखाने की कोशिश की, जिसके बाद से आरोपी लड़के ने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया। मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications