केरल में अधेड़ ने सचिवालय के सामने आत्मदाह की कोशिश की, बीजेपी ने बताया भगवान अयप्पा का भक्त

नई दिल्ली। केरल में एक शख्स ने सचिवालय के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। ये घटना उस स्थान पर ही हुई जहां बीजेपी सबरीमाला मंदिर विवाद पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक को पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस द्वारा बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात दो बजे करीब अधेड़ ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया और खुद को जलाने की कोशिश की।

man attempt self immolation in front of kerala secretariat, bjp finds sabarimala connection

जबकि ये भी खबर है कि 49 वर्षीय वेणुगोपालन नायर नशे की हालत में था। शख्स को घायल हालत में तुरंत इलाज के लिए त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर बीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और राज्य सरकार पर आरोप लगा रही है।

बीजेपी नेता सीके पद्मनाभन इसी मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बीजेपी ने आत्मदाह की कोशिश करने वाले शख्स की बाबत कहा कि नायर भगवान अयप्पा का भक्त है और वह 10 से 40 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर बैन के मुद्दे को लेकर नाराज था। हालांकि पुलिस को अभी आत्मदाह की कोशिश के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+