महिला ने एक साथ तीन दिया बच्‍चों को जन्‍म, एकदम नॉर्मल हुई डिलिवरी

मंडी। हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने एक साथ तीन बच्‍चों को जन्‍म दिया। मंडी के नेताजी सुभाष बोस जोनल अस्‍पताल में महिला की एकदम नॉर्मल डिलिवरी हुई। तीन बच्‍चों की नॉर्मल डिलिवरी का यह केस डॉक्‍टर्स के लिए भी किसी चमत्‍कार से कम नहीं है। एकसाथ तीन बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला की उम्र 23 वर्ष है और वह सराज विधानसभा क्षेत्र के तांदी गांव की रहने वाली हैं। महिला का नाम- डोलमा देवी है, जबकि उनके पति का नाम है- टिकम राम। हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी कुछ महिलाओं ने एक साथ तीन बच्‍चों को जन्‍म दिया, लेकिन उनकी डिलिवरी नॉर्मल नहीं हुई थी। नॉर्मल डिलिवरी का यह पहला मामला है।

जांच में पहले ही पता चल गया था- गर्भ में हैं 3 शिशु

जांच में पहले ही पता चल गया था- गर्भ में हैं 3 शिशु

नेताजी सुभाष बोस जोनल अस्‍पताल के डॉक्‍टर्स के मुताबिक,
महिला को साढ़े महीने में ही प्रसव पीड़ा हो गई, जिसके चलते परिजन उन्‍हें अस्‍पताल लेकर आए। डोलमा देवी ने सुबह 8 बजे के करीब एक के बाद एक तीन बच्‍चों को जन्‍म दिया, तीनों बच्‍चों की एकदम नॉर्मल डिलिवरी हुई है। महिला इससे पहले एक बेटी को जन्‍म दे चुकी है। इस बार उन्‍हें तीन बच्‍चे हुए हैं और तीनों लड़के हैं।

डॉक्‍टर ने कहा- मेरे करियर में पहली बार हुई ट्रिपलेटस की नॉर्मल डिलिवरी

डॉक्‍टर ने कहा- मेरे करियर में पहली बार हुई ट्रिपलेटस की नॉर्मल डिलिवरी

जोनल अस्‍पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर कपिल मल्होत्रा ने बताया कि डोलमा देवी के टेस्‍ट कराए गए थे, जिसमें पहले ही पता चल चुका था उनके गर्भ में तीन शिशु हैं। सुबह 8 बजे जब डोलमा देवी को लेबर पेन शुरू हुआ, तब डॉक्‍टर्स को चिंता हो रही थी, लेकिन उन्‍हें सभी लक्षण नॉर्मल दिखे, इसलिए उन्‍होंने नॉर्मल डिलिवरी की तरफ ही कदम बढ़ाया और ठीक से तीनों की डिलिवरी हो गई। डॉ. कपिल मल्होत्रा ने बताया कि उनके करियर का यह पहला मौका है, जब उन्होंने ट्रिप्लेटस डिलिवरी को एकदम नॉर्मल तरीके से कराया। डॉक्‍टर ने बताया कि तीनों बच्‍चे एकदम स्‍वस्‍थ है।

पिता करा रहे सभी का मुंह मीठा

महिला और तीनों बच्‍चे अभी डॉक्‍टर्स की निगरानी में हैं। घर में तीन बेटे और वो भी एक साथ आने से परिवार में भी खुशी का माहौल है। बच्चों के पिता टिकम राम और परिवार के अन्‍य सदस्‍य सभी का मुंह मीठा करा रहे हैं। परिवार के लोगों ने डॉक्‍टर्स का भी शुक्रिया अदा किया है। उनका कहना है कि डॉक्‍टर्स का जितना भी आभार जताया जाए, वह कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+