खुद को वैक्सीन बनाने वाली बताकर महिला ने कारोबारी से ठगे 38 लाख

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में एक कारोबारी के साथ 38 लाख रुपए की कथित ठगी किए जाने का मामले सामने आया है। कारोबारी से एक महिला ने फोन पर संपर्क कर खुद को अमेरिका में एक दवा कंपनी से जुड़ा बताया जो वैक्सीन बता रही है। इसके बाद उनको इससे जुड़ने और पैसा कमाने का लालच देकर साढ़े 38 लाख रुपए ले लिए। जब तक कारोबारी हकीकत को समझता, उसके साथ ये ठगी हो चुकी थी।

corona vaccine, कोरोना की वैक्सीन, coronavirus, vaccine, pune, maharashtra, america, वैक्सीन, अमेरिका, कोरोना वायरस, पुणे

जानकारी के मुताबिक, रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े एक कारोबारी ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए एक महिला से बातचीत शुरू हुई। महिला ने उसे बताया कि वह अमेरिका में रहती है और एक फर्म में काम करती है, जो वैक्सीन बना रही है।

Recommended Video

    Donald Trump ने कहा, 2020 के अंत तक India- America मिलकर बना लेंगे Corona का टीका | वनइंडिया हिंदी

    महिला ने उससे कहा कि उसे वैक्सीन के लिए एक खास तेल की जरूरत है, जो सिर्फ भारत में मिलता है। महिला ने तेल अमेरिका पहुंचाने की बात कहते हुए कारोबारी को इससे जुड़ जाने को कहा। उनसे कहा गया कि वो भी इसमे पैसा कमा सकते हैं। इसके बाद महिला ने एक और शख्स का नंबर कारोबारी को दिया। इससे कारोबारी की बात हुई तो उन्हें कई तरह के लालच दिए गए।

    बातचीत के बाद कारोबारी से पैसे मांग गए और उसने 14 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 38.5 लाख रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर भी कर दिए। कारोबोरी ने इन लोगों से मिलने की बात की तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुणे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि किसी भी आरोपी से कारोबारी की मुलाकात नहीं हुई, वो सिर्फ फोन पर ही उनसे बात कर रहा था। पुलिस का कहना है कि दिन नंबरों पर बात हुई उनके आधार पर जांच होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+