बच्चे को जन्म देते हुए महिला की मौत, प्रसव से बीच आई दिक्कत तो छोड़कर भाग गई दाई

नई दिल्ली। अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए अस्पताल का खर्चा बचाने के इरादे से दाई को बुलाना एक शख्स को भारी पड़ गया। उसकी इस बेवकूफी के चलते उसकी पत्नी की जान चली गई। दाई प्रसव के दौरान काम को बीच में ही छोड़कर भाग गई जिससे धनराज की पत्नी रीना बेटे को जन्म देते ही मर गई। गुरुवार को पुलिस ने चांदनी नाम का आरोपी दाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिल्ली के धीरपुर कॉलोनी की है।

आधे पैसों में प्रसव कराने को तैयार हो गई थी चांदनी

आधे पैसों में प्रसव कराने को तैयार हो गई थी चांदनी

चांदनी ने धनराज से कहा था कि वह अस्पताल के चक्कर में न पड़े क्योंकि वो आधे पैसों में उसकी पत्नी का प्रसव करा देगी। धनराज ने बताया कि हम फरवरी में ही डिलीवरी की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सरकारी डॉक्टर तारीख आगे बढ़ा रहे थे। ऐसे में थोड़ा हिचकिचाने और बाकी दाइयों के दबाव के बाद हमने चांदनी की बात मान ली लेकिन इसका नतीजा बुरा हुआ।

प्रसव में दिक्कत आई तो बीच में ही छोड़कर भाग गई चांदनी

प्रसव में दिक्कत आई तो बीच में ही छोड़कर भाग गई चांदनी

चांदनी रीना की डिलीवरी में दिक्कत आने पर परेशान हो गई और उसे बीच में ही छोड़कर भाग निकली। धनराज जब तक रीना को अस्पताल ले जाता तब तक उसने दम तोड़ दिया। हालांकि उसका नवजात बेटा पूरी तरह स्वस्थ है। इससे पहले रीना को दोनों बेटियों को जन्म देते हुए भी दिक्कत आई थी और उसे ऑपरेशन कराना पड़ा था।

परिवार को खिलाफ जाकर रीना से रचाई थी शादी

परिवार को खिलाफ जाकर रीना से रचाई थी शादी

रीना एक विधवा महिला थी और उसकी 6 और 9 साल की दो बेटियां थीं। धनराज ने परिवार के खिलाफ जाकर उससे शादी रचाई थी और धीरपुर कॉलोनी में सबको लेकर शिफ्ट हो गया था। रीना का मौत के बाद धनराज बेटे और दोनों बेटियों की देखभाल कर रहा है।

यह भी पढ़ें- खुद से 4 साल बड़े युवक के जाल में फंसी युवती, प्रेग्नेंट हुई तो धोखा देकर भागा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+