लड़ रहे थे सांप नेवले लेकिन मर गई एक महिला, जानिए कैसे
जौनपुर। जौनपुर में जानगंज क्षेत्र के रामपुर ममरा गांव में सांप व नेवले में लड़ाई हो रही थी। लेकिन बिचारी महिला मर गई। इसे इत्तेफाक ही कहेंगी कि जब यह दोनो लड़ रहे थे तो महिला छत पर उपला उठाने आई। सांप नेवले से बचने के लिए उसी उपले में बैठ गया। जब महिला खाना पकाने के लिए चूले में उपला लगाने के लिए तैयारी कर रही थी तो तभी सांप ने महिला को डस लिया।

यह मामला मंगलवार की सुबह का है। सांप नेवले में लड़ाई हो रही थी। जिसे देखने के लिए गांव वाले भी एकत्र हो गए। मरने वाली महिला का नाम धर्मा देवी है। महिला की उम्र 55 साल बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications