Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मोदी जी बोलेंगे तो ही मैं बाइक बंद करूंगी, जाओ मोदी को बुलाओ', मुंबई की बाइकर महिला का Video वायरल

मुंबई की एक महिला बाइकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने ट्रैफिक पुलिस के साथ हुई बहस में कहा कि, 'अगर मोदी जी, मुझे बोलेंगे तो ही, मैं बाइक बंद करूंगी।' मुंबई पुलिस ने इस 26 साल की महिला के खिलाफ बतमीजी करने, धमकी देने और हाथापाई करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आइए जानें क्या है पूरा मामला?

असल में 26 वर्षीय महिला मुंबई के मशहूर बांद्रा वर्ली सी लिंक पर अपनी मोटरसाइकिल से सफर कर रही थी। उसी दौरान जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने महिला को रोका तो वह बदतमीजी करने लगी। ट्रैफिक अधिकारियों के साथ महिला के गतिरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Woman biker video viral

वायरल वीडियो में महिला बाइकर को कांस्टेबल के साथ तीखी बहस करते देखा गया है। पुलिस ने महिला को तेज गति से गाड़ी चलाते हुए रोका था। पुलिस ने जब महिला को बाइक से उतरने के लिए कहा था तो, महिला कहने लगी, ''नहीं उतरने वाली हूं, जो करना है, वो करो। अगर नरेंद्र मोदी मुझे बोलेंगे या बुलाते हैं और मुझे अपनी बाइक बंद करने के लिए कहते हैं, तो ही मैं ऐसा करूंगी। जाओ मोदी को बुलाओ।"

जब पुलिस अधिकारी महिला की बाइक को खींचने की कोशिश करता है, तो महिला उसे गाली देने लगती है। महिला कहती है, ''हट काट के रख दूंगी... हिम्मत कैसे हुई तेरी गाड़ी छूने की।''

कौन है महिला बाइकर?

पुलिस ने कहा कि महिला बाइकर की पहचान नूपुर मुकेश पटेल के तौर पर हुई है। नूपुर मुकेश पटेल मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। पुलिस ने कहा कि उन्हें बांद्रा-वर्ली सी लिंक सुरक्षा कर्मचारियों से फोन आया था कि एक महिला सी लिंक पर अपनी बुलेट पर सवार होकर दक्षिण मुंबई की ओर जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, तो उसने उनसे बहस करना शुरू कर दिया और कहा कि सड़क उसके पिता की है, क्योंकि वो टैक्स देती है...इसलिए कोई भी उसे नहीं रोक सकता। कई अनुरोधों के बावजूद, वह अपना बाइक सड़क के एक तरफ ले जाने के लिए तैयार नहीं थी और ट्रैफिक पुलिस से बहस कर रही थी।'

अधिकारी ने कहा, 'वह अनावश्यक बहस में पड़ गई और यहां तक कि एक कांस्टेबल को भी धक्का दे दिया।' उन्होंने कहा कि उस पर बाधा डालने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, खतरे में डालने और एक पुलिस कर्मचारी पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। नूपुर मुकेश पटेल की बुलेट जबलपुर की एक रियल एस्टेट फर्म के साथ पंजीकृत है।

नूपुर को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए के तहत नोटिस दिया गया और जाने की अनुमति दी गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+