विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में 65 साल के व्यक्ति पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत के बावजदू मिली बेल
नई दिल्ली। विस्तारा एयरलाइंस में एक फ्लाइट के भीतर महिला से यौन शोषण का मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने एक 65 साल के शख्स पर फ्लाइट के भीतर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोपी शख्स एक बिजनेसमैन है। हालांकि महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन आरोपी को जमानत मिल गई है। महिला का आरोप है कि उसके साथ विस्तारा एयरलाइंस से मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट में ये घटना हुई है।

शिकायत के बाद बुधवार को आरोपी बिजनेसमैन को मुंबई की अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जमानत दे दी गई। बता दें कि विस्तारा एयरलाइंस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
गौरतलब है कि फ्लाइट के भीतर इस तरह की हरकतों का ये कोई पहला मामला नहीं है। कई यात्रियों पर पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में एक शख्स ने फ्लाइट को भीतर कपड़े उतार दिए थे जिससे अन्य यात्री घबरा गए थे। हालांकि बाद में मालूम हुआ कि वह अपने बॉस की प्रताड़ना से नाराज होकर विरोध जताने के लिए ऐसा कर रहा था।
यह भी पढ़ें- महंगी पड़ी महिला फाइटर से लूट की कोशिश, किया वो हाल कि मांगने लगा पुलिस को सौंपने की भीख












Click it and Unblock the Notifications