महंगी पड़ी महिला फाइटर से लूट की कोशिश, किया वो हाल कि मांगने लगा पुलिस को सौंपने की भीख
नई दिल्ली। ब्राजील के लियो डी जानेरियो में एक चोर को लड़की के साथ लूट की कोशिश भारी पड़ गई। दरअसल पेशे से यूएफसी में मिक्सड मार्शल आर्ट्स फाइटर पॉलियाना विआना अपने अपार्टमेंट के बाहर खड़ी होकर कैब का इंतजार कर रहीं थीं। इतने में उनके पास आए एक शख्स ने उनसे टाइम पूछा लेकिन टाइम बताने के बाद भी वह वहां से नहीं खिसका। ऐसे में विआना को उसपर शक हुआ और उन्होंने अपना फोन अपनी जेब में रख लिया।

इतने में शख्स ने विआना के बगल में गन लगाते हुए कहा कि मुझे अपना फोन दो, कोई कोशिश मत करना क्योंकि मेरे पास हथियार है। विआना ने महसूस कर लिया कि उसके शरीर को कोई हथियार नहीं बल्कि मुलायम चीज छू रही है। विआना ने तेजी से हिलते हुए शख्स को लात मारी। उसने शख्स के गले को पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया और पास से गुजर रहे लोगों से पुलिस बुलाने को कहा। विआना अब तक उसे इतनी बुरी तरह पीट चुकी थी कि वो विआना से बचने के लिए खुद पुलिस के हवाले होने का इंतजार कर रहा था।'
आरोपी को जरा भी अंदाजा नहीं रहा कि लड़की उसकी ये हालत कर सकती है क्योंकि वो एक फाइटर है। पुलिस स्टेशन जाकर ये भी मालूम हुआ कि आरोपी विआना को कार्डबोर्ड की नकली बंदूक से डरा रहा था। इससे पहले भी वह इस तरह के आरोपों में जेल जा चुका है। बता दें कि मिक्सड मार्शल आर्ट्स के विआना के दोस्तों के बीच वह आइरन लेडी के नाम से प्रचलित हैं। यूएफसी को अध्यक्ष डाना व्हाइट ने विआना और आरोपी शख्स की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- शादीशुदा जोड़े के साथ वेडिंग प्लानर ने की ऐसी हरकत, फूट-फूटकर रोई दुल्हन












Click it and Unblock the Notifications