AAP नेता कुमार विश्वास पर फिर लगा महिला से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी पर एक बार फिर बदनामी के काले छींटे पड़े हैं। इस बार भी नाम कुमार विश्वास का ही है। एक महिला ने दिल्ली के थाने में कुमार विश्वास पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। महिला ने शिकायत की है कि AAP नेता ने दिल्ली के फाइव स्टार होटल में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला चुनाव के दौरान भी AAP से जुड़ी रही है। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी कुमार विश्वास पर इस तरह के आरोप लगे हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास पर अमेठी में एक वालंटियर महिला के साथ सोते हुए पाये जाने का आरोप लगा था। उसके बाद इस मामले में कई तथ्य सामने आए थे। खबर यहां तक आई थी कुमार विश्वास की पत्नी ने उन्हें खुद उस महिला वालंटियर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications