इन टिप्स को फॉलो कर चौथी फेल ये शख्स बन गया IAS

नई दिल्ली। सिविस सर्विस की परीक्षा आसान नहीं होती है। आईएएस बनने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते है। लोग सिविल सर्विस परीक्षा पास करने के लिए संघर्ष करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक सफल आईएएस की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष और साहस के दम पर अपनी कमजोरी को भी मात दे दी और चौथी में फेल होने के बावजूद आईएएस बन गए। हम बात कर रहे हैं साल 2010 बैच के आईएएस महेंद्र बहादुर सिंह की, जिन्होंने अपनी गरीबी को अपनी सफलता के बीच नहीं आने दिया। आइए जानें कैसे उन्होंने अपनी कमजोरी को पार कर सिविल सर्विस की परीक्षा पास की और आईएएस बन गए।

 चौथी में 5 विषयों में फेल

चौथी में 5 विषयों में फेल


महेंद्र बहादुर के पिता सरकारी विभाग में क्लर्क थे। चार भाईयों में वो सबसे छोटे थे। महेंद्र चौथी क्लास में एक साथ 5 विषयों में फेल हो गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने आपको पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने पिता की मान को मानकर मेहनत शुरु की और 12वीं के बाद आईआईटी एंट्रेंस दिया, लेकिन वहां भी वो फेल हो गए। महेंद्र ने बीटेक करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी और पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली। अपनी सफलता के बारे में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना ली।

 जिसमें डर उसी को बनाया ताकत

जिसमें डर उसी को बनाया ताकत

उन्हें अंग्रेजी से डर लगता था। उन्होंने डिक्शनरी की मदद से अंग्रेजी सीखना शुरू किया और उसी में अपने आपको एक्सपर्ट बनाने की कोशिश शुरू कर दी। उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और लगातार मेहनत करते रहे।

ग्रुप प्रिपरेशन

ग्रुप प्रिपरेशन

उन्होंने समय के महत्व को जाना। हर विषय को उचित समय देकर तैयारी शुरू की। उन्होंने ग्रुप प्रिपरेशन पर फोकस किया, ताकि सबकी समस्या और उनकी राय को भी जान सके। इसके अलावा एक साथ तैयारी करने पर वो एक दूसरी की मदद भी कर पा रहे थे।

पेन से लिखने की प्रैक्टिस

पेन से लिखने की प्रैक्टिस

उन्होंने बताया कि वो किसी भी विषय को याद करने के बजाए उनपर पूरा रिसर्च कर फोकस करते थे, ताकि उस के बारे में सारे फैक्ट्स जान सके। उन्होंने बताया कि वो रोजाना पैन से लिखने की प्रैक्टिस करते थे, ताकि परीक्षा में दिक्कत न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+