राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ाने में जुटे 'आप' के कुमार विश्वास

आप नेता ने कहा कि अमेठी के विकास को लेकर हमेशा ये बहाना बनाया जाता है कि राज्य सरकार मदद नहीं करती। लेकिन अगर वह अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाते हैं तो विकास के लिए राज्य सरकार को मजूबर कर देंगे। फिर चाहे सरकार अखिलेश की हो या बहन मायावती की। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार अमेठी की उपेक्षा करेगी तो मुख्यमंत्री आवास के सामने अमेठी की समस्याओं के लिए मैं खुद धरने पर बैठूंगा।
खास बात है कि कुमार विश्वास की सभाएं भीड़ के लिहाज से भले ही बेहद छोटी हों लेकिन उसमें मौजूद लोगों को कुमार विश्वास का अन्दाज और बातें पसन्द आ रही हैं। रामगढ़ के प्रधान मनीष सिंह ने कहा कि आज तक लोकसभा चुनाव के किसी प्रत्याशी ने रामगढ़ गांव की समस्याएं सुनने की कोशिश नहीं की। लेकिन कुमार विश्वास यहां आये और हमारी समस्याऐं सुनी। कुछ इसी तरह की राय अन्य क्षेत्रों के लोगों की भी है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी की सियासी हवा के बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगा, लेकिन इतना तो तय है कि आने वाला चुनाव बेहद रोचक होगा।
अभी तक राहुल गांधी एक तरफा जीत हासिल करते आए हैं, लेकिन इस बार उनके सामने एक चर्चित चेहरा है। वहीं कुमार विश्वास भी लोगों के समर्थन से बेहद उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि अमेठी में आप की हवा चल रही है। खासतौर से दिल्ली में जिस तरीके से अरविन्द केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराकर बड़े-बड़े दिग्गजों की बोलती बन्द कर दी, कुमार विश्वास को विश्वास है कि अमेठी की जनता भी इस तरह के नतीजे दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications