काला जादू करने के लिए सास की बलि चढ़ाई, फिर पी गया उसका खून
रांची। रांची में अपनी सास की हत्या कर उसका खून पी जाने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने कथित तौर पर काला जादू में महारत हासिल करने लिए अपनी सास की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और उसके शरीर के खून को पी गया। घटना 23 दिसंबर की है, पुलिस ने मंगलवार को हत्या के इस मामले को सुलझाने का दावा करते हुए 30 साल के फलेंद्र लोहरा को गिरफ्तार किया है।

दो जानवरों की भी दी बलि
रांची के सिल्ली इलाके के रंगामाटी गांव में 23 दिसंबर को करीब 45 साल की महिला सुकरू देवी की हत्या हो गई थी। सुकरू देवी को उस समय मार दिया गया था, जब वह घर पर अकेली थी। पुलिस को सुकरू के घर से उसकी लाश के साथ एक बत्तख और भैंस भी मिली थी। जिनकी गर्दन कटी हुई थी। ऐसे में पुलिस इस मामले में बलि और जादू टोने के पहलू से जांच कर रही थी।

फलेंद्र की गिरफ्तारी के बाद खुला राज
मंगलवार को मृतका के दामाद फलेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी तांत्रिक प्रवृति का है। उसने कोई जादू सीखने के लिए पहले जानवर का बलि देकर उसका खून पीया। इसके बाद उसने अपनी सास को भी तेजधार हथियार से काट डाला। उसने अपनी सास का भी खून पिया और वहां से फरार हो गया। मृतका के पति घर पहुंचे तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

हत्याकांड के खुलासे के लिए बनी थी स्पेशल टीम
सुकरू देवी की हत्या के बाद एसएसपी अनिश गुप्ता के आदेश पर विशेष टीम इस केस को हल करने और फलेंद्र की गिरफ्तारी के लिए बनी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और अभियुक्त के कपड़े, जिन पर खून लगा हुआ है, बरामद किया है। बताया गया है कि मृतका भी इस क्रिया कलाप में शामिल थी लेकिन जानवरों की बलि के बाद दोनों में झगड़ा हो गया और फलेंद्र ने उसकी हत्याकर दी। पुलिस ने मृतका के पति के बयान और एफआईआर पर केस दर्ज कर फलेंद्र को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications