Weather News: सर्दी और शीतलहर से नहीं मिलने वाली राहत, माइनस 4 डिग्री तक गिरेगा पारा!
सर्दी के मिजाज ऐसे ही रहने वाले है, बल्कि 14 से 19 जनवरी के बीच उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में होगा। खासकर 16 से 18 जनवरी के बीच सर्दी चरम पर रहने की संभावना है।

Weather News Cold Wave Forecast: पूरा उत्तर भारत बीते एक हफ्ते से भयानक ठंड की चपेट में है। दिल्ली से लेकर जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम जारी है। ठंड इस कदर पड़ रही है कि ना सूरज के दर्शन हो रहे और ना शीतलहर से राहत मिल पा रही है। सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया हुआ है। जारी कड़ाके की ठंड के बीच लोगों का अनुमान था कि आने वाले हफ्ते में मौसम में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन अफसोस की बात यह है कि फिलहाल ठंड से रहम की उम्मीद रखना बेकार है।

वेदरमैन नवदीप दहिया की भविष्यवाणी
क्योंकि मौसम वैज्ञानिक की मानें तो उत्तर भारत में अभी और भीषण ठंड देखने को मिलेगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले हफ्ते में मैदानी इलाकों में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। लाइव वेदर इंडिया के संस्थापक नवदीप दहिया ने ट्वीट करते हुए के अनुमान जताया है कि 14 से 19 जनवरी के बीच उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में होगा। खासकर 16 से 18 जनवरी के बीच सर्दी चरम पर रहने की संभावना है।

माइनस 4 डिग्री तक गिरेगा पारा
वेदरमैन के नाम से मशहूर नवदीप दहिया ने कहा कि मैदानी इलाकों का पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर दो डिग्री तक गिर सकता है। उन्होंने लिखा-मैंने पूरे अपने करियर में पूर्वानुमान के मॉडल में इतना कम तापमान नहीं देखा है।

शीतलहर के दोबारा से आने की संभावना
इधर, दिल्ली IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि अभी उत्तर भारत में ठंड कम हो गई है। 2 दिन बाद पूरे उत्तर भारत में तापमान में फिर से कमी आएगी। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमि राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान में कमी होगी। धीरे-धीरे पूर्वी राज्यों में तापमान में कमी आएगी। शीतलहर दोबारा से आने की संभावना है।

15- 16 के आसपास घना कोहरा
मौसम वैज्ञानिक ने आगे कहा कि 15 जनवरी से शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आने वाले 2-4 दिन हवाएं तेज होने के कारण कोहरे की स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी। 15- 16 के आसपास घने कोहरे की भी संभावना है।
Don't know how to put this up but upcoming spell of #Coldwave in #India look really extreme during 14-19th January 2023 with peak on 16-18th, Never seen temperature ensemble going this low in a prediction model so far in my career.
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) January 11, 2023
Freezing -4°c to +2°c in plains, Wow! pic.twitter.com/pyavdJQy7v












Click it and Unblock the Notifications