Google ने अद्भुत खगोलीय घटना पर बनाया खास Doodle, 800 साल बाद काफी करीब होंगे गुरु और शनि

Google ने साल के सबसे छोटे दिन पर बनाया खास Doodle, 800 साल बाद काफी करीब होंगे गुरु और शनि

Google Doodle on winter solstice and great conjunction: आज खगोलीय घटनाक्रम के लिए बहुत ही खास दिन है। आज यानी 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन होगा और साल की सबसे लंबी रात की शुरुआत भी आज से होगी। इसी के साथ इस दिन अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। आज सौरमंडल के दो बड़े ग्रह शनि (Saturn) और गुरु या बृहस्पति (Jupiter) काफी करीब होंगे। यह दूरी सिर्फ और सिर्फ एक हाथ के बराबर होगी। एस्ट्रोनॉट्स इस खगोलीय घटना को ग्रेट कजंक्शन (Great Conjunction) कहते हैं। इसी ग्रेट कजंक्शन को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने भी खास डूडल बनाया है। ये एक एनिमेटेड Google Doodle है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे दोनों ग्रह एक-दूसरे के पास आते हैं। आइए जानें इस दिन के बारे में खास बातें?

Recommended Video

      Jupiter and Saturn 800 साल बाद होंगे बेहद करीब,आसमान में आज दिखेगा दुर्लभ नजारा | वनइंडिया हिंदी
      great conjunction

      800 साल बाद काफी करीब होंगे गुरु और शनि

      बृहस्पति सौरमंडल का पांचवा ग्रह है और शनि छठवां ग्रह है। सभी ग्रह की तरह ये दोनों ग्रह भी लगातार सूर्य की परिक्रमा करते हैं। बृहस्पति की एक परिक्रमा लगभग 12 साल में पूरी होती है तो शनि को एक चक्कर पूरा करने में लगभग 29 साल लगते हैं। ऐसे में सूर्य की परिक्रमा करते हुए लगभग 20 साल में ये दोनों ह आकाश में साथ दिखने लगते हैं, इसी घटना को ग्रेट कंजक्शन कहा जाता है। पिछले ग्रेट कंजक्शन साल 2000 में हुआ था लेकिन दोनों का रुख सूर्य की ओर था इस कारण आकाश में नजारा दिखाई नहीं दिया था। लेकिन इस साल ये दोनों ग्रह महज 0.1 डिग्री की होगी।

      इससे पहले इतनी अधिक नजदीकियां सन 1226 को दिखाई दी थी। यानी इस बार 800 साल बाद इतने करीब दिखाई देंगे गुरु और शनि। इसे '2020 का क्रिसमस स्टार' कहा जा रहा है। हालांकि 1623 में यह घटना सूर्य की उपस्थिति के कारण देखी नहीं जा सकी थी। इसके अलावा गैलीलियो द्वारा टेलिस्कोप की खोज के 14 साल बाद 1623 में ये दोनों ग्रह काफी करीब आए थे।

      great conjunction

      2080 में दिखेगा फिर ऐसा नजारा

      नासा के अनुसार, "दोनों ग्रह एक डिग्री के दसवें हिस्से में दिखाई देंगे और इस तरह की घटना अगले 60 वर्षों में फिर से नहीं होगी। यानी ऐसी घटना 2080 में फिर देखने को मिलेगी। आज होने वाला ग्रेट कंजक्शन एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस होगा। आज जैसे ही अंधेरा होना शुरू होगा यह घटना आकाश में दिखने लगेगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस खगोलीय घटना को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। लेकिन ज्यादा बारीकी से और अच्छे एक्सपीरियंस के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप से देखा जाना चाहिए।

      नेशनल पुरस्‍कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के मुताबिक बताया कि ग्रेट कंजक्शन की इस घटना के वक्त बृहस्‍पति की पृथ्वी से दूरी लगभग 5.924 एस्टोनॉमिकल यूनिट पर होगी। वहीं शनि की दूरी 10.825 एस्टोनॉमिकल यूनिट होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+