आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली। सोमवार से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत हो रही है। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत 18 नवंबर से हो रही है। आज से शुरू होने वाला सत्र 13 दिसंबर को समाप्त होगा। इस सत्र में 20 बैठकें होंगी।इस संसदीय सत्र में केंद्र सरकार अहम बिलों को पास कराने की कोशिश करेगी, तो वहीं विपक्ष की ओर से इसपर विरोध किया जाएगा। इस सत्र में लोगों की निगाहें जम्मू-कश्मीर और नागरिकता संशोधन (Citizenship Amendment Act) पर होगी, जिनपर भारी बहस की संभावना है।

आपको बता दें कि इस संसदीय सत्र में ऐसे 43 विधेयक हैं, जिनको संसद से पास होना है। ऐसे में सरकार चाहती है कि संसदीय सत्र सुचारू रूप से चले। इस सत्र में विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक को पारित कराना सरकार की प्रमुखता है, वहीं विपक्ष की ओर से इसका विरोध होना तय है। सरकार इस सत्र में करीब 43 विधेयकों को पास करना चाहती है। जिसमें सबसे ज्यादा विवादास्पद विधेयक नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 है। इसे 16वें नंबर पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications