Winter Session 2025: सत्र से ठीक पहले बैकफुट पर कांग्रेस, सर्वदलीय बैठक का दिखेगा असर या SIR पर संग्राम?
Winter Session 2025: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार, 1 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली ब्लास्ट, वोटर लिस्ट संशोधन समेत दूसरे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने जोरदार तैयारी की है। हालांकि, सत्र से ठीक एक दिन पहले नेशनल हेराल्ड केस में दर्ज हुई नई एफआईआर ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है।
कांग्रेस ने इसे सियासी कदम बताते हुए कहा है कि सरकार के सामने हम दबाव में नहीं आएंगे। हालांकि, अब कांग्रेस के लिए विपक्ष का नेतृत्व करते हुए सरकार को घेरना थोड़ा असहज जरूर रहेगा। सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के शीर्ष परिवार पर तीखा हमला बोला जाना तय है।

Winter Session 2025: सर्वदलीय बैठक का दिखेगा असर?
रविवार को सरकार ने सभी दलों के साथ सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, वाम दलों समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया था। बैठक के बाद पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चाहती है कि यह पूरा सत्र शांतिपूर्ण और सार्थक चर्चा के साथ आगे बढ़े। हमें उम्मीद है कि विपक्ष के साथ सकारात्मक सहयोग होगा। हम चाहते हैं कि हर मुद्दे पर शांतिपूर्ण चर्चा हो, और जनता के मुद्दों को उठाया जाए। अब इसका असर संसद में दिखता है या नहीं, यह तो सत्र के दौरान ही पता चलेगा। हालांकि, विपक्ष के तीखे तेवरों को देखते हुए सत्र के सुचारू तौर पर चलने की उम्मीद कम ही है।
यह भी पढ़ें: Winter Session 2025: नेशनल हेराल्ड FIR पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, ज्ञानेश कुमार को लेकर भी है ये प्लानिंग!
SIR समेत इन मुद्दों पर विपक्षी दलों का रहेगा जोर
- वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) मुद्दे पर मानसून सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। बिहार चुनाव में हार के लिए कांग्रेस और आरजेडी एसआईआर को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अब बंगाल में भी टीएमसी इसका तीखा विरोध कर रही है।
- वोटर लिस्ट संशोधन के अलावा दिल्ली ब्लास्ट के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी है। विपक्षी दल आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की नीतियों और सुरक्षा के मुद्दे पर तीखा हमला बोलने की तैयारी में हैं।
- देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से फसल खराब हुई है। कृषि सुधारों और किसानों के लिए एमएसपी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी की गई है।
यह भी पढ़ें: Winter Session All Party Meeting: शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष के निशाने पर SIR और वोट चोरी
National Herald Case में राहुल-सोनिया का नाम
सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नेशनल हेराल्ड केस एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और छह अन्य लोगों के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के कथित रूप से गलत अधिग्रहण से जुड़ी है।
आरोप है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने एजेएल की करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का गलत इस्तेमाल किया है। कांग्रेस सरकार को SIR जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, लेकिन इस एफआईआर के बाद अब पार्टी के शीर्ष नेताओं को अपने बचाव के लिए रणनीति बनानी होगी। विपक्ष जहां सरकार को घेरने की कोशिश करेगा, वहीं कांग्रेस इस नए विवाद के चलते रक्षात्मक स्थिति में दिखाई दे सकती है।
यह भी पढ़ें: Winter Session 2025: सरकार 'वंदे मातरम’ पर संसद में दिनभर की बहस क्यों चाहती है? असली वजहें अब आईं सामने!












Click it and Unblock the Notifications