Winter Session All Party Meeting: शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष के निशाने पर SIR और वोट चोरी

Winter Session All Party Meeting: संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई है। आगामी सत्र में टकराव टालने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाने की परंपरा रही है। बैठक में दोनों दोनों सदनों के विधायी कार्यों और विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में सरकार और विपक्षी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए और सदन की कार्यवाही में सहयोग की बात कही।

सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभ में सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। कांग्रेस, टीएमसी, वाम दलों समेत दूसरे विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

Winter Session All Party Meeting

All Party Meeting से पहले विपक्ष के तीखे तेवर

कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, कोडिकुनिल सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, समावादी पार्टी के राम गोपाल यादव, द्रमुक के तिरुचित शिवा और कई अन्य दलों के सांसदों ने बैठक में हिस्सा लिया। शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्षी दलों ने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत चल रही है। भाजपा देश भर में वोट चोरी का अभियान चला रही है। इसके खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Parliament Session Cost: संसद चलाना कितना महंगा, एक दिन का खर्च आपकी सोच से परे, एक मिनट की कीमत चौंका देगी

Winter Session में वोट चोरी पर ही होगा विपक्ष का फोकस

कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसदों ने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 'सिर्फ वोट चोरी' नहीं, बल्कि वोट डकैती की जा रही है। बंगाल में एसआईआर के जरिए लोगों के वोट काटे जा रहे हैं।' इसके अलावा, विपक्षी दलों ने कहा कि लाल किले के पास विस्फोट का मुद्दा भी गंभीरता से उठाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति विफल हो गई है। ये सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। बता दें कि शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 19 दिसंबर को समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Winter Session 2025: सरकार 'वंदे मातरम’ पर संसद में दिनभर की बहस क्यों चाहती है? असली वजहें अब आईं सामने!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+