4 दिसंबर से शुरू हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र, जानें कितने दिनों का होगा?

संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने यानी दिसंबर से शुरू हो रहा है। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होकर सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। शीतकालीन सत्र 19 दिनों का होगा जिसमें 15 बैठकें होंगी। विंटर सेशन भी काफी हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर बताया कि, 2023 का शीतकालीन सत्र 4 दिंसबर से शुरू होगा और ये 22 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र की कुल अवधि 19 दिन होगी। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी।

Winter Session, 2023 of Parliament will commence from 4th December

संसद का शीतकालीन सत्र पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद शुरू होगा। बता दें कि तीन दिसंबर को सभी पांचों राज्यों में वोटो की गिनती होगी और चार दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि, इस बार को संसद सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमुख आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए तीन प्रमुख विधेयकों पर सत्र के दौरान विचार किए जाने की संभावना है। गृह मामलों की स्थायी समिति ने हाल ही में तीन विधेयकों पर अपनी रिपोर्ट को स्वीकारा है।

संसद में लंबित एक अन्य प्रमुख विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित है। बता दें कि, इस विधेयक के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के दर्जे को कैबिनेट सचिव के बराबर लाना चाहती है।

इससे पहले सितंबर में संसद का विशेष सत्र आयोजित किया गया था जिसमें ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+