कड़काड़ती ठंड के साथ होगा New Year का आगाज, अगले 3 दिन जमकर होगी बर्फबारी, बढ़ेगी गलन

Weather Updates: पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट ये कहता है कि नए साल का आगाज काफी सर्द भरा होगा, पारा एकदम से लुढ़केगा और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। आज सुबह राजधानी दिल्‍ली का पारा 3.5 डिग्री तक गिर गया है तो वहीं राजस्‍थान का चुरू की भी -1.5 डिग्री तापमान के साथ सुबह हुई है, मौसम का यही हाल अगले तीन-चार दिनों तक रहने वाला है और इसी वजह से आईएमडी ने देश के कई राज्यों में Orange Alert जारी किया है।

Recommended Video

    Weather Update: North India में शीतलहर से बढ़ी कंपकंपी, Delhi में और गिरा पारा | वनइंडिया हिंदी
    पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है

    पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है

    पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है और इसी कारण दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि नए साल की शुरुआत में तापमान में इजाफा होगा लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बहुत संभावित है लेकिन नए साल के आगाज के बाद मौसम में फिर से परिवर्तन होगा इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    घना कोहरा छाने की आशंका

    घना कोहरा छाने की आशंका

    31, 1 और 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की आशंका है और इस वजह से यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लुधियाना में घना कोहरा खराब दृश्यता की ओर ले जाता है। आईएमडी के अनुसार, शहर में आज न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।

    न्यूनतम तापमान कम होता जा रहा

    ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान कम होता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    पर्यटक जमकर मजे ले रहे हैं

    पर्यटक जमकर मजे ले रहे हैं

    तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है, पर्यटक जमकर मजे ले रहे हैं, बहुत सारे लोगों ने स्नोफॉल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर अगले हफ्ते भी जारी रहने वाला है।

    बर्फीली हवाओं की चपेटे में North India

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। लेकिम तमिलनाडु में न्यूईयर की बारिश से शुरुआत हो सकती है, जबकि उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं अगले 3 दिन नार्थ इंडिया के कई राज्य कोहरे और बर्फीली हवाओं की चपेटे में रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+