6 राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD ने जारी की एडवाइजरी, जानिए Weather Updates
IMD issues health warning as cold wave likely from Tuesday: पूरे देश में ठंड अपनी चरम सीमा पर है, बर्फीली हवाओं ने लोगों के परेशान किया हुआ है तो वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-2 ℃ की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं आज सबसे कम न्यूनतम तापमान सुबह 8:30 बजे राजस्थान के चूरू में 0.6 ℃ दर्ज किया गया है। इसके बाद नारनौल और लुधियाना में क्रमशः 1.6 ℃ और 2.1 ℃ तापमान रहा है।
Recommended Video

दिल्ली समेत पूरा उत्तरभारत कोहरे की चपटे में हैं
दिल्ली समेत पूरा उत्तरभारत कोहरे की चपेट में हैं, दिल्ली की एयर क्वालिटी आज भी खराब है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह स्थिति आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की वजह से अधिक नमी होने से हुई है क्योंकि प्रदूषक भारी होकर सतह के ऊपर जमा हो गए।
दिल्ली की हवा क्वालिटी भी काफी खराब
दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 था जो कि 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। बता दें कि केवल दिल्ली ही नहीं नार्थ इंडिया के कई राज्यों में कोहरे ने अपना आतंक फैलाया हुआ है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह मध्यम कोहरा देखा गया है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार
तो वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाके में गलन बढ़ गई है। हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी जारी है, कई इलाकों में माइनस के नीचे पारा पहुंच गया है। कश्मीर में 40 दिन का सबसे ठंडा दौर चिल्लेकलां भी चल रहा है, जिसने यहां के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है तो वहीं अगले 24 घंटों में कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

IMD ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने कहा है कि 28 दिसंबर को दिल्ली, एमपी, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में आज से लेकर अगले 24 घंटों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है ऐसे में आईएमडी ने सर्दी को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जो कि निम्नलिखित है..
- बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें।
- जब भी घर से बाहर निकलें मास्क पहनकर निकलें।
- घर के अंदर भी पर्याप्त कपड़े पहनें, ताकि ठंड से बच सके।
- बच्चों-बूढ़ों का विशेष ख्याल रखें।
- गर्म चीजों और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
- विटामिट सी से भरपूर फलों का सेवन करें लेकिन सुबह के वक्त।
- बाहर का खाना ना खाएं।
- नाक बहने या खांसी आने को इग्नोर ना करें और डॉक्टरों के संपर्क में रहें।
- स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।
- अस्थमा व दमा वाले रहें ज्यादा सावधान।
- नंगे पांव ना घूमें और आंख-कान-गले को ढंककर रखें।
- संतुलित व गर्म भोजन का सेवन करें।
- काढ़ा, हल्दी मिला दूध आदि गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।
- रात के समय बाहर निकलने से बचें, निकलना जरूरी है तो गर्म कपड़े पहनें।
- अलाव के माध्यम से शरीर को गर्म रखें।
मालूम हो कि इससे पहले आईएमडी ने सर्दी में लोगों शराब का सेवन ना करने की सलाह दी थी क्योंकि शराब पीने से शरीर का तापमान कम होता है।












Click it and Unblock the Notifications