विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने किया स्वागत
नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार पाक सेना की ओर से रिहा कर दिया गया। अभिनंदन की रिहा होने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई अभिनंदन की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए उनका स्वागत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनंदन का स्वागत करे हुए लिखा कि घर वापसी पर हम आपका स्वागत करते हैं। देश आपके अदम्य साहस पर गौरवान्वित है। हमारे देश की सेना 130 करोड़ भारतीयों की प्रेरणा हैं। वंदे मातरम। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनकी वापसी पर खुशी का इजहार किया है।

Welcome Home Wing Commander Abhinandan!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2019
The nation is proud of your exemplary courage.
Our armed forces are an inspiration for 130 crore Indians.
Vande Mataram!
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान, स्वदेश लौटने पर आपका हार्दिक स्वागत है। पूरे देश को आपके साहस, कर्तव्य-परायणता, तथा प्रबल आत्मगौरव पर नाज है। आपको और हमारी वायु सेना को भविष्य में सदैव सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 1, 2019
राहुल गांधी ने किया स्वागत
पीएम मोदी के अलावा अभिनंदन की वापसी के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके खुशी जाहिर की। राहुल ने ट्वीट करके लिखा विंग कमांडर अभिनंदन, आपके स्वाभिमान, शौर्य पर हम सभी को गर्व है। हम आपका भारत में बेपनाह प्रेम के साथ स्वागत करते हैं।
🇮🇳 Wing Cdr. Abhinandan, your dignity, poise and bravery made us all proud. Welcome back and much love. 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 1, 2019
राजनाथ सिंह ने भी किया स्वागत
राहुल गांधी के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके विंग कमांडर का स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने लिखा घर में आपका स्वागत है, पूरे देश को विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है। वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी विंग कमांडर की स्वदेश वापसी के बाद ट्वीट करके खुशी जताई और लिखा जय हिंद। वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा विंग कमांडर अभिनंदन आप को दिल से सलाम. सारे देश को आप पर गर्व है।
Welcome Home! The entire Nation is proud of Wing Commander Abhinandan.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 1, 2019
जेपी नड्डा ने लिखा जय हिंद की सेना
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा जांबाज़ विंग कमांडर अभिनंदन, आज पूरा देश आपका स्वागत कर रहा है, अभिनंदन कर रहा है, देश को आप पर गर्व है। माँ भवानी की कृपा हमारी सेना पर हमेशा बनी रहे। जय हिंद, जय हिंद की सेना।
जांबाज़ विंग कमांडर अभिनंदन, आज पूरा देश आपका स्वागत कर रहा है, अभिनंदन कर रहा है
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 1, 2019
देश को आप पर गर्व है।
माँ भवानी की कृपा हमारी सेना पर हमेशा बनी रहे।
जय हिंद, जय हिंद की सेना
अमित शाह ने किया स्वागत
विंग कमांडर के वापस आने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी अभिनंदन का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया विंग कमांडर अभिनंदन पूरे देश को आपके साहस और बहादुरी पर पूरे देश को गर्व है। भारत आपकी वापसी से बेहद खुश है। हम उम्मीद आशा करते हैं कि आप एक बार फिर से वायुसेना की उसी जुनून के साथ सेवा करें। आपके भविष्य के लिए शुभकामानाएं।
Dear Wing Commander Abhinandan, entire nation is proud of your courage and valour.
— Amit Shah (@AmitShah) March 1, 2019
India is glad to have you back.
May you continue to serve the nation and IAF with unparalleled passion and dedication. Best wishes for your bright future.
इसे भी पढ़ें- विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर पीएम मोदी ने इस अंदाज में किया स्वागत












Click it and Unblock the Notifications