नहर में बहकर आईं शराब की बोतलें, निकालने के लिए कूद पड़े गांव वाले

नहर में बहती हुई शराब की बोतलों को जैसे ही लोगों ने देखा, निकालने के लिए नहर में कूद पड़े और फिर...

नई दिल्ली। शराब पीने वाले शख्स को अगर शराब की बोतलें दिख जाएं तो फिर उसे रोक पाना बहुत मुश्किल है। कुछ ऐसा ही हुआ वेस्ट यूपी के सहारनपुर में, जहां बुधवार को एक बेहद अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। दरअसल दोपहर के वक्त जिले के बडगांव इलाके में स्थित गंगनहर में शराब की बोतलें तैरती हुई नजर आईं। शराब की बोतलों को देखकर नहर में नहा रहे गांव वाले पहले तो चौंक गए, लेकिन अगले ही पल शराब की बोतलें निकालने के लिए उनमें होड़ मच गई। किनारे नहा रहे लोगों ने बोतलें पकड़ने के लिए नहर में छलांग लगाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते पूरे गांव में ये खबर आग की तरह फैल गई।

शराब देखते ही टूटे लोग, ले गए 20-20 बोतलें

शराब देखते ही टूटे लोग, ले गए 20-20 बोतलें

जानकारी के मुताबिक, बडगांव इलाके में दोपहर के वक्त कुछ लोग गंगनहर में नहा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में बहकर आ रही शराब की बोतलों पर पड़ी। शराब की बोतलें देखते ही लोग उनपर टूट पड़े। नहर में मिली यह खेप देसी शराब की बोतलों की थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ लोग तो 10-10, 20-20 बोतलें निकालकर अपने घरों को ले गए। शराब की बोतलें मिलने की खबर फैलते ही नहर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शराब की बोतलों की यह खेप सर्विस रोड नहर के पुल से मोरा नहर पुल तक लगभग दो किमी के दायरे में बहती हुई देखी गई।

पुलिस ने कहा, जहरीली हो सकती है ये शराब

पुलिस ने कहा, जहरीली हो सकती है ये शराब

इसके बाद किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलित ने मौके पर पहुंचकर बची हुई बोतलों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ग्रामीणों द्वारा निकाली गई बोतलों को भी पुलिस के पास जमा करने के लिए कहा। पुलिस का कहना है कि यह शराब अवैध और जहरीली हो सकती है, इसलिए कोई भी इसका सेवन ना करे। पुलिस के मुताबिक जहरीली शराब बनाने वाले लोगों ने पुलिस के डर से इस खेप को नहर में बहाया है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर जल्द ही दोषी लोगों को गिरफ्तार करेगी।

वेस्ट यूपी में अवैध शराब का कहर

वेस्ट यूपी में अवैध शराब का कहर

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में सहारनपुर और यूपी से मिले उत्तराखंड के इलाकों में जहरीली शराब के मामले सामने आए हैं। बीते सोमवार को ही यूपी के मुजफ्फरनगर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को गांव के ही दो शराब तस्करों ने कहीं से जहरीली शराब लाकर दी थी, जिसका सेवन करने से दोनों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक आदेश (35) की तो रात ही मौत तो गई जबकि दूसरे युवक कृष्ण की कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आबकारी विभाग पर अवैध शराब तस्करों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+