Video: क्या सच में तय हो गई है राहुल गांधी और सांसद प्रणीति शिंदे की शादी? अब खुद पिता सुशील शिंदे ने बताया सच
Pariniti Shinde Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शादी का मुद्दा अक्सर सुर्खियों में आता रहा है। असल में हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर एक एक ऐसा बयान दिया है, जिससे इस बात की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है कि क्या वो विवाह का मन बना रहे हैं? बिहार वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव चिराग पासवान को शादी करने की सलाह दे रहे थे, इसी बीच राहुल गांधी ने भी कहा कि ये तो उनपर भी लागू होता है। इसी के बाद से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सवाल उठने लगे कि आखिर राहुल गांधी ने क्या सचमुच शादी करने का मन बना लिया है?
जब-जब राहुल गांधी के शादी का मुद्दा उठता है, तो एक महिला सांसद का नाम भी उनके साथ चर्चा में आ जाता है। हम बात कर रहे हैं पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी और सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे की। असल में काफी वक्त से सोशल मीडिया पर और कई खबरों में दावा किया जा चुका है कि सांसद प्रणीति शिंदे और राहुल गांधी शादी कर सकते हैं। राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अफवाह आते रहती हैं। नेटिजेंस राहुल और प्रणीति की पुरानी तस्वीरें शेयर कर, उनके रिश्ते का दावा करते रहते हैं। जिससे शादी की अफवाहों को और हवा मिलती है।

ये भी पढ़ें- 'भगवा आतंकवाद' नहीं बोलना चाहिए था', पूर्व गृह मंत्री सुशील शिंदे बताया क्यों कहा था सालों पहले ऐसा?
सुशील कुमार शिंदे (Sushil kumar Shinde) ने जब पिछले साल अक्टूबर 2024 में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू दिया था तो उसमें उन्होंने अपनी सांसद बेटी प्रणीति शिंदे की शादी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने राजनीति से लेकर अपने पारिवारिक जीवन तक के बारे में बात की थी। आइए जानते हैं उन्होंने राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी को लेकर उठे अफवाहों पर क्या कहा था।
राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी को लेकर क्या बोले सुशील शिंदे?
सुशील शिंदे बोले,
''ये तो बहुत गलत बात है। हम भी अखबारों में पढ़ते हैं। पता नहीं क्यों ऐसा चलाया गया। हमारी लड़की प्रणीति शिंदे एमपी है, वो तो संसद में कलिग हैं, राहुल गांधी की, तो हाथ मिलाया तो क्या हो गया? इस तरह के न्यूज वायरल करना, गलत बात है। उन दोनों का कोई मैरिज का रिलेशन नहीं है।''
सुशील शिंदे के बयानों से अब ये साफ हो गया है कि राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की चर्चा महज एक अफवाह है। उनके बीच कभी भी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- 'पहले राहुल गांधी ने छोड़ा वायनाड, अब', BJP प्रत्याशी नाव्या हरिदास ने प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहा?
who is Pariniti Shinde: कौन हैं प्रणीति शिंदे?
- प्रणीति शिंदे कांग्रेस नेता और वर्तमान में सोलापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। प्रणीति शिंदे अपने पिता सुशील कुमार शिंदे की विरासत आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में आई हैं।
- प्रणीति शिंदे लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार सोलापुर से चुनाव लड़ी और जीती हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राम विट्ठल सतपुते को शिकस्त दी थी।
- प्रणीति सोलापुर लोकसभा सीट से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद हैं। इस सीट से उनके पिता सुशील कुमार शिंदे भी तीन पर सांसद रह चुके हैं।
- प्रणीति शिंदे सांसद बनने से पहले महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। प्रणीति शिंदे 2021 से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर भी हैं।
- प्रणीति शिंदे का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ था। प्रणीति शिंदे की मां का नाम उज्ज्वला शिंदे है। प्रणीति शिंदे ने अपनी पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से की है। प्रणीति शिंदे ग्रेजुएट हैं।
- प्रणीति शिंदे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। प्रणीति शिंदे 'जयजुई' (JaiJui) नाम का एक एनजीओ चलाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications